Home » राजस्थान » जयपुर की युवती से अजमेर के होटल में रेप:घुमाने के बहाने ले गया परिचित, विरोध पर किया शादी का वादा

जयपुर की युवती से अजमेर के होटल में रेप:घुमाने के बहाने ले गया परिचित, विरोध पर किया शादी का वादा

अजमेर की होटल में जयपुर की एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। घुमाने के बहाने आरोपी परिचित युवती को धोखे से ले गया था। विरोध करने पर आरोपी परिचित ने शादी करने का झांसा दिया। बजाज नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच महिला थाना (पूर्व) एकता राज का रही है।

पुलिस ने बताया- जेएनएल मार्ग की रहने वाली 22 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी से दोस्ती हो गई। दोस्ती होने पर अच्छे परिचित होने के कारण मिलना-जुलना शुरू हो गया। आरोप हे कि मार्च-2025 में आरोपी उसके घर आया।

घुमाने के बहाने झूठ बोलकर आरोपी उसे धोखे से अपने साथ अजमेर ले गया। अजमेर की होटल में ले जाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया। बजाज नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक