Poola Jada
Home » राजस्थान » राजीव गांधी युवा मित्रों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजीव गांधी युवा मित्रों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

जयपुर (सुनील शर्मा) आर्थिक एवम् सांख्यिकी विभाग की ओर से नव नामांकित राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्न्स के संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जयपुर के दुर्गापुर स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान के सभागार में हुआ।

आर्थिक एवम् सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक हीरा लाल जाटव ने बताया कि 03 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले
तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जयपुर संभाग के 485 इंटर्न ने भाग के रहे हैं।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद राजीव गांधी युवा मित्र फील्ड में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलवाया जाना सुनिश्चित करेंगे।प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी विभाग के मास्टर ट्रेनर एवम् संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा दी जा रही है।इस दौरान सांख्यिकी अधिकारी रामसिंह राठौड एवम् सहायक सांख्यिकी अधिकारी भूदेव सिंह द्वारा मंच का संचालन करते हुए इंटर्न्स को उनके दायित्वों एवम् कार्यनिष्ठा के प्रति अवगत कराया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश