Home » राजस्थान » जयपुर में शेरनी ‘तारा’ के शावक की मौत:जन्म के बाद से ही हालत गंभीर बनी हुई, 7 दिन बाद दम तोड़ा

जयपुर में शेरनी ‘तारा’ के शावक की मौत:जन्म के बाद से ही हालत गंभीर बनी हुई, 7 दिन बाद दम तोड़ा

जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में एशियाटिक शेरनी ‘तारा’ के दो शावकों में से एक की मौत हो गई है। अब पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दरअसल, 6 मई को शेरनी ‘तारा’ ने दो शावकों को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही एक शावक की हालत गंभीर बनी हुई थी। शेरनी तारा ने दोनों शावकों को जन्म के बाद दूध नहीं पिलाया था। इससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। शेरनी के इस असामान्य व्यवहार को देखते हुए पार्क प्रशासन ने दोनों शावकों को तुरंत रेस्क्यू सेंटर के नियोनेटल केयर यूनिट में शिफ्ट किया।

डॉक्टरों की टीम लगातार देखभाल कर रही थी

यहां डॉ अरविंद माथुर और उनकी टीम देखभाल कर रही थी। तमाम कोशिशों के बावजूद एक शावक को बचाया नहीं जा सका। फिलहाल दूसरा शावक चिकित्सकों की निगरानी में है। उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि शेरनी तारा का जोड़ा एशियाटिक लॉयन शक्ति के साथ बनाया गया था।

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के सीनियर डॉक्टर अरविंद माथुर ने बताया कि आज अल सुबह 3 बजकर 50 मिनट पर तारा के मादा शावक की मौत हुई है। उसे बचाने के किए काफी प्रयास किए गए। अल सुबह उसने दम तोड़ दिया। अब पोस्टमार्टम के बाद शावक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान