Home » राजस्थान » जयपुर में बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप:विरोध पर शादी के लिए किया प्रपोज, धोखा देकर ऐंठे गहने-कैश

जयपुर में बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप:विरोध पर शादी के लिए किया प्रपोज, धोखा देकर ऐंठे गहने-कैश

जयपुर में एक बॉयफ्रेंड के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने के लिए प्रपोज किया। शादी करने का झांसा देकर देहशोषण किया। धोखा देकर लाखों रुपए के गहने-कैश ऐंठ लिए। करणी विहार थाने में पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (करणी विहार) महावीर सिंह कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- नई दिल्ली निवासी 24 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। दोस्ती कर बातचीत कर अपने प्रेम जाल में फांस लिया। आरोप है कि धोखे से मिलने के बहाने आरोपी ने उसे बुलाया। मिलने जाने पर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर रेप किया।

शादी करने का झांसा देकर उसका देहशोषण करने लगा। देहशोषण के दौरान धोखा देकर सोने के गहने और करीब 1 लाख रुपए ऐंठ लिए। दबाव बनाने पर शादी करने से मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ शिकायत दी। करणी विहार थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS