Poola Jada
Home » राजस्थान » ऑनलाइन पेमेंट करने पर पकड़े गए बदमाश:जयपुर में बिजनेसमैन के घर से 1.5 करोड़ लूटकर भागे थे नेपाल; मोबाइल मांगकर साथियों से बात करते थे

ऑनलाइन पेमेंट करने पर पकड़े गए बदमाश:जयपुर में बिजनेसमैन के घर से 1.5 करोड़ लूटकर भागे थे नेपाल; मोबाइल मांगकर साथियों से बात करते थे

जयपुर में करीब दो महीने पहले बिजनेसमैन के घर डेढ़ करोड़ की लूट के मामले में नौकर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। लूट की वारदात को अंजाम देकर तीनों नेपाल भाग गए थे। भारत लौटने के बाद साथियों से बात करने के लिए लोगों से मोबाइल फोन मांगकर यूज करते थे। पुलिस की टीम ऑनलाइन पेमेंट के ट्रांजैक्शन को ट्रैक करते हुए आरोपियों तक पहुंची।

विद्याधर नगर थाना पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से तीनों को ट्रेसआउट कर उत्तरप्रदेश और बिहार में दबिश देकर अरेस्ट किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मकान मालकिन पर चाकू से हमला कर लूटी करीब 601 ग्राम डायमंड जड़ित गोल्ड ज्वेलरी और दो महंगी घड़ियां बरामद की हैं।

डीसीपी (नॉर्थ) राशि डोगरा डूडी ने बताया- लूट मामले में आरोपी इंद्रजीत कुमार गुप्ता (29), अशोक मण्डल (25) और राधेश्याम मण्डल (29) निवासी मधुबनी बिहार को अरेस्ट किया है। उत्तर प्रदेश के आगरा से इंद्रजीत और बिहार से उसके दोनों साथी अशोक और राधेश्याम को अरेस्ट किया है।

पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी इंद्रजीत, अशोक और राधेश्याम।
पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी इंद्रजीत, अशोक और राधेश्याम।

तीनों पर 25 हजार का इनाम था तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम रखा था। लूट के बाद तीनों उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार गए। बिहार से भागकर फरारी काटने नेपाल चले गए थे। जांच में सामने आया है कि पूर्व में बजाज नगर में राधेश्याम मंडल और आदर्श नगर में इंद्रजीत गुप्ता घरेलू नौकर बनकर मकान मालिक से लूट कर चुके हैं।

पुलिस की तकनीकी शाखा की ओर से नेपाल में फरारी काटने गए तीनों आरोपियों पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस से बचने के लिए तीनों ने खुद के मोबाइल नंबर भागते समय ही बंद कर दिए थे। नेपाल पहुंचने के बाद वहां का नंबर यूज करने लगे।

विद्याधर नगर एसएचओ राकेश ख्यालिया के नेतृत्व में टीम ने तीनों आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया। ऑनलाइन पेमेंट के ट्रांजैक्शन के रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस को पता चला कि तीनों पहले उत्तरप्रदेश के कानपुर गए। फिर बिहार होते हुए नेपाल बॉर्डर क्रॉस कर गए थे। ट्रांजैक्शन से पता चला कि तीनों भारत लौट आए हैं।

टूरिस्ट और बस कंडक्टर के मोबाइल करते थे यूज एसएचओ राकेश ख्यालिया ने बताया- सर्च के दौरान तीनों बदमाश के पिछले सालों में यूज की सिम की जानकारी पता की गई। कॉल डिटेल और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड लिया गया। पुलिस से बचने के लिए रिश्तेदारों व साथियों से अपने नए मोबाइल नंबर से कॉन्टैक्ट करने का पता चला।

एक-दूसरे से कॉन्टैक्ट करने वाले मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी करने पर वह बस कंडक्टर या टूरिस्ट का होना सामने आया। ट्रांजैक्शन हिस्ट्री के आधार पर फरार आरोपी के उत्तरप्रदेश के आगरा में आने का पता चला। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी इंद्रजीत को दबोचा। उसके फरार दोनों साथियों की जानकारी जुटाकर बिहार में दबिश देकर पकड़ा गया।

घर में अकेली मकान मालकिन ज्योति अग्रवाल के हाथ-पैर बांध दिए थे। विरोध करने पर चाकू से हमला किया।
घर में अकेली मकान मालकिन ज्योति अग्रवाल के हाथ-पैर बांध दिए थे। विरोध करने पर चाकू से हमला किया।

चाकू से हमला कर घर था लूटा एसएचओ (विद्याधर नगर) राकेश ख्यालिया ने बताया- 3 मार्च को अम्बाबाड़ी विद्याधर नगर निवासी ज्योति अग्रवाल के घर लूट की वारदात हुई थी। उनके पति देवेन्द्र अग्रवाल न्यू आतिश मार्केट में स्थित अपनी हार्डवेयर सैनेटरी शॉप पर थे।

घरेलू कामकाज के लिए एक दिन पहले रखे नौकर अशोक ने देर शाम अपने दो साथियों को घर बुलाया। घर में अकेली ज्योति अग्रवाल के हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। चाकू से हमला कर करीब डेढ़ करोड़ के गहने लूटकर नौकर अपने दोनों साथियों के साथ फरार हो गया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS