Home » राजस्थान » भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के नेतृत्व में भट्टा बस्ती थाने के सामने दिया धरना

भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के नेतृत्व में भट्टा बस्ती थाने के सामने दिया धरना

जयपुर(सुनील शर्मा) जयपुर शहर के भट्टा बस्ती थाने पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने दिया धरना।


चतुर्वेदी ने बताया कि आज सुबह 5 बजे भाजपा बनी पार्क मंडल के उपाध्यक्ष सोहन लाल चौधरी के यहां अचानक एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा हमला किया गया,जिसमें बनी पार्क मण्डल के उपाध्यक्ष सोहन लाल चौधरी के पुत्र महेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गये,जिसकी सूचना स्थानीय भट्टा बस्ती थाने में दी गई, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई,जिसकी वजह से ये धरना दिया गया है और मांग की गई है कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया कि 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 3 आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है,पुलिस ने 24 घंटे का समय माँगा है,ये धरना 24 घंटे के लिए स्थगित किया गया है,अगर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता पुनःधरने पर बैठेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश