Home » राजस्थान » एसआई भर्ती घोटाले में पकड़े गए लोगों पर एसओजी द्वारा चार्ज फ्रेम नहीं कर पाना सरकार की मंशा पर सवालिया निशान हनुमान बेनीवाल

एसआई भर्ती घोटाले में पकड़े गए लोगों पर एसओजी द्वारा चार्ज फ्रेम नहीं कर पाना सरकार की मंशा पर सवालिया निशान हनुमान बेनीवाल

जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस उप निरीक्षक भर्ती रद्द करवाने व राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन की मांग को लेकर धरना चल रहा है, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमों व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सरकार से लगातार एसआई भर्ती को रद्द करने की मांग कर रहे हैं, हाल ही में उन्होंने राजधानी जयपुर में इस मुद्दे को युवा आक्रोश महारैली की जिसमें उमड़ी प्रदेश भर के युवाओं की भीड़ ने सरकार को सोचने पर मजबूत कर दिया,गुरुवार को धरना स्थल पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि हमारे प्रदेश में जब से भजनलाल सरकार आई तब से युवाओं ने सोचा कि सरकार चुनाव से पूर्व किए गए वादों को निभायेगी मगर सरकार अपने वादों से मुकर गई |
एसओजी और सरकार की कार्यशैली पर सवाल सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान लोक सेवा आयोग के एक पूर्व सदस्य जो जेल में उनके पुत्र और पुत्री फर्जीवाड़े से एसआई बने, एसओजी ने उन्हें गिरफ्तार किया मगर सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई और पूर्व सदस्य रामूराम राईका की पुत्री की जमानत पर सुनवाई के समय एसओजी ने सरकार की तरफ से किसी पक्षकार अधिवक्ता को खड़ा ही नहीं किया जिससे यह स्पष्ट है कि सरकार खुद अब एसआई भर्ती में भ्रष्ट तंत्र से थानेदार बने लोगों को बचाना चाहती है |


क्या एसओजी जांच दिखावा बेनीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है क्योंकि एसआई भर्ती की जांच जब एसओजी को दी गई तब ऐसा लगा कि अब शायद इस फर्जीवाड़े में संलिप्त लोगो के खिलाफ कार्यवाही होगी और बड़े स्तर पर हुए भ्रष्टाचार को देखते हुए सरकार इस भर्ती को रद्द करेगी मगर ऐसा नहीं हो रहा है क्योंकि 100 से अधिक लोगों की गिरफ्तारियों इस प्रकरण में हुई मगर एसओजी अभी आरोपियों पर चार्ज तक फ्रेम नहीं कर पाई जिसका लाभ उन्हें न्यायालय में मिल रहा है और एक के बाद एक व्यक्ति जमानत लेकर जेल से बाहर आ रहा है जिससे मेहनतकश युवाओं के मन में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है |
आंदोलन के आगे झुकेगी सरकार
सांसद ने कहा कि हमारे संघर्ष के आगे राजस्थान सरकार को झुकना पड़ेगा |

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11