Home » राजस्थान » 40 सीटों पर भाजपा के नाम तय:सवाई माधोपुर से किरोड़ीलाल का नाम; महरिया, पितलिया, बियानी जैसे नाम पहली सूची में दिखेंगे

40 सीटों पर भाजपा के नाम तय:सवाई माधोपुर से किरोड़ीलाल का नाम; महरिया, पितलिया, बियानी जैसे नाम पहली सूची में दिखेंगे

200 सीटों में से बीजेपी में 20% नामों पर लगभग सहमति बन गई है। करीब 40 नाम पैनल में टॉप पर हैं, इनमें सवाई माधोपुर से किरोड़ीलाल मीणा, सहाड़ा से लादूराम पितलिया, सुभाष महरिया, नवलगढ़ से विक्रम, गंगानगर से जयदीप बियानी जैसे चेहरे हैं।

बी.एल. संतोष ने मंथन किया
टिकटों को लेकर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने कोर कमेटी के सदस्य वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया समेत आठ लोगों से मंथन किया। विस्तारकों की रिपोर्ट का भी फीडबैक लिया। नेताओं ने पैनल में सही नामों के चयन को लेकर पक्ष रखा। साथ ही कुछ नामों को लेकर असंतोष भी जाहिर किया। बैठक पार्टी कार्यालय में होनी थी, लेकिन इसे वैशाली नगर में रखवाया गया। जहां कुछ संघ के लोगों ने भी फीडबैक दिया।

इस सूची में दातारामगढ़ सीट शामिल है। बताया जा रहा है कि अगर बीजेपी का जेजेपी के साथ गठबंधन हुआ तो ये सीट बीजेपी छोड़ देगी। शिवसेना के गठबंधन के तहत उदयपुरवाटी सीट भी पार्टी छोड़ सकती है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

गुजरात में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया सोमनाथ महादेव का आशीर्वाद

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ मंदिर आध्यात्मिक विरासत एवं राष्ट्रीय