Home » राजस्थान » महिला अधिकारिता विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की हुई समीक्षा

महिला अधिकारिता विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की हुई समीक्षा

जयपुर, । जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को महिला अधिकारिता विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर, जयपुर-चतुर्थ श्री देवेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सक्षम जयपुर अभियान, जिला स्तरीय महिला समाधान समिति, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र योजना, तेरे-मेरे सपने विवाह पूर्ण संवाद केन्द्र, वन स्टॉप सेन्टर, महिला हेल्पलाईन 181, राजस्थान डायन प्रताडना निवारण योजना, कालीबाई भील उड़ान योजना के क्रियान्वयन एवं समीक्षा की गई।

बैठक में महिला अधिकारिता के उपनिदेशक बैठक में डॉ राजेश डोगीवाल ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में पुलिस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम आदि विभागों के अधिकारीगण उपस्थित हुए। बैठक में डॉ राजेश डोगीवाल,उपनिदेशक,महिला अधिकारिता द्वारा सभी उपस्थित अधिकारीगण को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

गुजरात में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया सोमनाथ महादेव का आशीर्वाद

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ मंदिर आध्यात्मिक विरासत एवं राष्ट्रीय