जोन- 09 जगतपुरा में शिक्षा विहार के भूखण्ड सं. ए-97 में किये गये अवैध निर्माण की पुख्ता सीलिग की कार्यवाही।
प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा आज दिनांकः 29.06.2025 को जोन-09 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित जगतपुरा में शिक्षा विहार के भूखण्ड सं. ए-97 मेंं अवैध निर्माण किये जाने पर निर्माणकर्ता को धारा 32,33 जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने हेतु पाबंद किया गया था।परन्तु निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाने पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर धारा 34 (क) का नोटिस जारी कर आज दिनांक 29.06.2025 को उक्त अवैध निर्माण के प्रवेश द्वारों इत्यादि को इंजीनियरिंग शाखा की मदद से ईटों की दीवार चुनवाकर नियमानुसार पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्श चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-चतुर्थ,प्रवर्तन अधिकारी जोन-09 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
महानिरीक्षक पुलिस,जविप्रा,जयपुर कैलाश चन्द्र बिशनोई ने समस्त नागरिकों से अपील है कि प्रवर्तन संबंधित शिकायतों के संबंध में वे स्वंय उपस्थित होकर; कन्ट्रोल रूम हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 0141 2575151 पर 24×7; हेल्प लाईन 181 राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं जरिये मेल cce.jda@rajasthan.gov.in & enforcement.jda@rajasthan.gov.in पर अवैध निर्माण/ कब्जा/अतिक्रमण इत्यादि की शिकायत/परिवाद प्रस्तुत व सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें।

इकोलॉजिकल जोन में अवैध बिल्डिंग को लगते पंख नोटिस देने के बाद भी बिल्डिंग का बदलता स्वरूप भुखण्ड संख्या 19,20 चाणक्यपुरी,तिलक हॉस्पिटल के पास का है मामला
जयपुर विकास प्राधिकरण पिछले एक साल से अवैध कॉलोनियों व अवैध बिल्डिंगों पर ताबडतोड कार्रवाई कर रहा है, महानिरीक्षक के मजबूत निर्देशन में अवैध निर्माणों पर कहर बरपाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर जोन-10 में मुख्य आगरा रोड पर तिलक हॉस्पिटल के पीछे भुखण्ड संख्या 20,21,22 चाणक्यपुरी में वृहद बिल्डिंग का निर्माण जोरो-शोरों से चल रहा है।
गौरतलब है कि जोन-10 इकोलॉजिकल जोन से प्रभावित होने पर यहां पर निर्माणो पर यथास्थिति के आदेश है फिर भी निर्माण अनवरत रूप से संचालित है
आपकों बतादें उक्त निर्माण पर नोटिस भी दिये जा चुके हैं फिर भी निर्माणकर्ता को जेडीए की कार्रवाई का बिल्कुल भी भय नहीं है आपको बतादें नोटिस देने के बाद छतें डाली गई है और वर्तमान में निर्माण कार्य बदस्तूर जारी है।






