Home » राजस्थान » जयपुर में धोखेबाज प्रेमी ने किया युवती से रेप:विरोध पर शादी का किया वादा, 4 साल तक बोलता रहा झूठ

जयपुर में धोखेबाज प्रेमी ने किया युवती से रेप:विरोध पर शादी का किया वादा, 4 साल तक बोलता रहा झूठ

जयपुर में धोखेबाज प्रेमी के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी प्रेमी ने शादी करने का वादा किया। शादी करने का झूठ बोलकर चार साल तक देहशोषण करता रहा। भट्‌टाबस्ती थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच थानाधिकारी हरिओम सिंह कर रहे है।

पुलिस ने बताया- शास्त्री नगर की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एक ही कॉलोनी में रहने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। मिलने-जुलने पर बातचीत के दौरान आरोपी ने उसके प्यार के जाल में फांस लिया। मिलने के बहाने घर आने पर अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी का वादा कर दुष्कर्म किया।

आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर आरोप लगातार उसका देहशोषण करने लगा। पिछले चार साल तक शादी करने का झूठ बोलकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी प्रेमी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश