Poola Jada
Home » राजस्थान » सीकर में बाजार से बाइक चोरी का VIDEO:चोरी करने पैदल आया था चोर, गाड़ी को नवलगढ़ की तरफ लेकर भागा

सीकर में बाजार से बाइक चोरी का VIDEO:चोरी करने पैदल आया था चोर, गाड़ी को नवलगढ़ की तरफ लेकर भागा

सीकर शहर में बाइक चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। सीकर में स्टेशन रोड पर अलसुबह एक चोर ने बाजार में खड़ी बाइक को चुरा लिया। युवक बाइक लेने के लिए नीचे आया, तब उसे चोरी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में चोर पैदल आते नजर आया है। चोर बाइक को नवलगढ़ की तरफ लेकर गया है।

खोटिया निवासी रामप्रताप पूनियां ने कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह सीकर में श्रीजी मार्केट में किराए पर रहते हैं। उन्होंने 28 जून की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच बाइक को मार्केट में नीचे खड़ा किया था। 29 जून की सुबह 7 बजे आकर देखा तो बाइक नहीं मिली।

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक करने पर पता चला कि सुबह 4:52 के करीब स्टेशन की तरफ से एक चोर पीठ पर बैग लटकाकर आया। वह मार्केट के बाहर आकर रुका। पहले उसने अपने बैग से कोई चाबी निकाली। इसके बाद मार्केट में आकर चोरी की। चोर ने पास खड़ी दूसरी बाइक का भी लॉक खोलने की कोशिश की लेकिन वह लॉक नहीं खुला।

रामप्रताप के मुताबिक- चोर उनकी बाइक को चोरी करने के बाद नवलगढ़ की तरफ लेकर गया था। सीसीटीवी फुटेज में बाइक बगिया तिराहे पर नजर आई। रामप्रताप ने बताया कि वह सीकर की प्राइवेट कोचिंग में पढ़ाने का काम करते है।

बता दें कि सीकर में बाइक चोरी की घटना लगातार हो रही है। पहले सीकर में दिनदहाड़े उद्योग नगर क्षेत्र में मैट्रिक्स कोचिंग की पार्किंग से बाइक की चोरी की गई। इसके बाद चोरों ने स्टेशन रोड पर बॉडी पावर जिम के नीचे से बाइक की चोरी की। इन दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी, इसके पहले ही अब तीसरी चोरी हुई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश