Home » राजस्थान » सीकर में हिस्ट्रीशीटर राधेश्याम गुर्जर सहित 3 गिरफ्तार:बिना नंबर की कैंपर गाड़ी लेकर घूम रहे थे

सीकर में हिस्ट्रीशीटर राधेश्याम गुर्जर सहित 3 गिरफ्तार:बिना नंबर की कैंपर गाड़ी लेकर घूम रहे थे

सीकर की खाटूश्यामजी सदर पुलिस ने बिना नंबर की कैंपर गाड़ी लेकर घूमते हुए हिस्ट्रीशीटर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। कैंपर गाड़ी को भी जब्त कर लिया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं।

थानाधिकारी कैलाश चंद यादव के अनुसार- उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर राधेश्याम गुर्जर अपने दो साथियों के साथ थाना इलाके में बिना नंबर की कैंपर गाड़ी लेकर घूम रहा है।

सूचना पर टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मामले में तीन आरोपी राधेश्याम गुर्जर (29) पुत्र रामदेव सिंह निवासी मंडावरा, राहुल (20) पुत्र सांवरमल कुमावत और आदिल (23) पुत्र मोहम्मद सीका को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से बिना नंबर की कैंपर गाड़ी जब्त की है।

थानाधिकारी कैलाश ने बताया कि आरोपी राधेश्याम गुर्जर के खिलाफ सीकर, नागौर और राजधानी जयपुर के अलग-अलग थानों में करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। आशंका है कि वह इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आया था। आरोपियों के पास गाड़ी के कागजात नहीं मिले।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास