Home » राजस्थान » मैदान में खड़ा 20 लाख रुपए का डंपर चोरी:ड्राइवर अपने घर लेकर गया था, सुबह वारदात का पता चला

मैदान में खड़ा 20 लाख रुपए का डंपर चोरी:ड्राइवर अपने घर लेकर गया था, सुबह वारदात का पता चला

सीकर के रानोली थाना इलाके में डंपर चोरी का मामला सामने आया है। ड्राइवर ने रात को अपने घर के मैदान में डंपर खड़ा किया था। सुबह जब देखा तो डंपर नहीं मिला। डंपर की कीमत करीब 20 लाख रुपए है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में किशनपुरा निवासी बनवारी लाल ने रानोली पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि उनके डंपर को ड्राइवर अमरचंद ने पलसाना बायपास रोड, गोरधनपुरा कट के पास अपने घर के मैदान में खड़ा किया था। सुबह जब उठकर देखा तो वहां डंपर नहीं दिखाई दिया। ऐसे में ड्राइवर अमरचंद ने मालिक बनवारी लाल को इसकी सूचना दी। बनवारी लाल ने अपने स्तर पर भी डंपर को ढूंढा। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

ड्राइवर अमरचंद ने रात करीब 11 बजे डंपर को खड़ा किया था। सुबह जब उठकर देखा तो डंपर वहां नहीं मिला। मालिक बनवारी लाल के मुताबिक डंपर की कीमत करीब 20 लाख रुपए है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश