Home » राजस्थान » सांसद रोत का शिक्षा पर मास्टरस्ट्रोकः बांसवाड़ा में 1.75 करोड़ की 8 लाइब्रेरी, बनेगा ज्ञान का हब ।

सांसद रोत का शिक्षा पर मास्टरस्ट्रोकः बांसवाड़ा में 1.75 करोड़ की 8 लाइब्रेरी, बनेगा ज्ञान का हब ।

बांसवाड़ा। शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को मूर्त रूप देते हुए बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने क्षेत्र को एक ऐतिहासिक सौगात दी है। सांसद निधि से करीब 1.75 करोड़ रुपये की लागत से 8 आधुनिक पुस्तकालयों की अनुशंसा की गई है, जो जिले के हजारों युवाओं के भविष्य को नया आयाम देंगे।

इनमें से पहली लाइब्रेरी छोटी सरवा में ₹25 लाख की लागत से स्थापित की जा रही है, जिसकी स्वीकृति जारी हो चुकी है। वहीं, घाटोल, नादिया, आबापुरा, चौखला (गढ़ी), नयागांव, कटुम्बी और आसोडा जैसे क्षेत्रों में भी पुस्तकालय बनाए जाएंगे। इन लाइब्रेरीज़ में किताबों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की गाइड, समाचार पत्र और डिजिटल अध्ययन सामग्री की सुविधा उपलब्ध होगी।
सांसद रोत का मानना है कि विकास की असली शुरुआत शिक्षा से होती है। उनका यह प्रयास सामाजिक समावेशन और शैक्षणिक समानता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
आगामी समय में सज्जनगढ़, कुशलगढ़, गनोडा, तलवाड़ा, बागीदोरा, अरथुना सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी लाइब्रेरी भवन निर्माण की योजना प्रस्तावित है।
इस पहल से न केवल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर के बिजनेसमैन से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी:रिवाल्वर दिखाकर धमकाया- 10 दिन में रुपए मिल जाए, नहीं तो सब अंजाम के लिए तैयार रहना

जयपुर के बिजनेसमैन से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को मुरलीपुरा थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। बिजनेसमैन