Home » राजस्थान » प्रदेश के विकास के लिए सरकार और जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत:जोराराम कुमावत

प्रदेश के विकास के लिए सरकार और जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत:जोराराम कुमावत

पं.दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘अंत्योदय’ की अवधारणा को धरातल पर मूर्त रूप देने के लिए राज्य सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का 9 जुलाई तक आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज में अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से राहत देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।इसी लक्ष्य पर आगे बढ़ते हुए प्रदेशभर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।यह बात ग्राम पंचायत सांकदड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंतोदय संबंल पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर में सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पशुपालन,गोपालन,डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कही।उन्होंने कहा कि शिविर में राजस्थान सरकार के 16 विभागों के अधिकारी व कर्मचारी एक ही छत के नीचे बैठकर आमजन के राजस्व, पेयजल, स्वास्थ्य, पेंशन सहित विभिन्न कार्यों को त्वरित गति से निष्पादित कर रहे हैं। इसके माध्यम से आमजन के विभिन्न प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण हो रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं भी विभिन्न जिलों का दौरा कर प्रदेशभर में इस पखवाड़े के अन्तर्गत आयोजित हो रहे शिविरों का अवलोकन कर रहे हैं। विकास के लिए सरकार और जन प्रतिनिधि प्रयासरत है और विकास के लिए किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। तत्पश्चात मंत्री कुमावत ने मौके पर परिवादियो से उनकी मांगों को सुना और तत्काल विभागीय अधिकारियों को इसके समाधान हेतु निर्देशित किया। उन्होंने समस्त विभागों के अधिकारियो से शिविर की प्रगति रिपोर्ट ली और आमजन को इन शिविरों में सम्मिलित होकर अधिक से अधिक लाभान्वित होने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी व पटटों का वितरण किया।

joramaram kumawat

मुख्य अतिथि जोराराम कुमावत ने राज्य स्तरीय वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत ग्रामवासियों को खेत का पानी खेत में, घर का पानी घर में रही संग्रहित करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने हरियालो राजस्थान के तहत अधिकाधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना व बीमार पशुओं के उपचार के लिए पशुपालन विभाग द्धारा शुरू की गई मोबाइल वेटनरी वैन के जरिए मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
इन कार्यों का किया उदघाटन व शिलान्यास
इस मौके पर मंत्री श्री कुमावत ने सांकदड़ा ग्राम पंचायत में चार कार्यों का उदघाटन किया। उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुंदेलाव में विधायक कोष से जारी 5 लाख रुपए लागत से बने टीन शैड, विधायक कोष से जारी 4.57 लाख रुपए की लागत से साली की ढाणी के बस स्टैंड पर बने प्रतिक्षालय, विधायक कोष से ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांकदड़ा में बने टीन शैड तथा विधायक कोष से 4 लाख रुपए की लागत से बने भावनगर श्मशान घाट में विश्राम गृह निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में भाजपा के जिलामंत्री पूनम सिंह परमार, पाली पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, टेवाली प्रशासक जोगाराम कुमावत, धीरज देवी प्रशासक साकदडा, नारायणलाल प्रशासक प्रतिनिधि साकदडा, अशोक कुमावत पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि, शंकर सिंह राजपुरोहित उपाध्यक्ष सांडेराव मंडल, दलपत सिंह, इन्दर सिंह जाखोडा, गोरधन सिंह राजपुरोहित वरिष्ठ कार्यकर्त्ता, हडमत देवासी, सुरेश कुमार, रमेश राणा उपसरपंच प्रतिनिधि भावनगर, उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत, विकास अधिकारी भगवान् सिंह, अतिरिक्त विकास अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, मनोज भाटी, मनोहर सिंह, गंगा सिंह, अशोक सिंह इत्यादि मौजूद रहे ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक