Home » राजस्थान » 8 रुपए से 153 रुपए पहुंचा शेयर का भाव:राजस्थान में डेबॉक कंपनी के ठिकानों पर ED के छापे, लग्जरी गाड़ियां मिलीं

8 रुपए से 153 रुपए पहुंचा शेयर का भाव:राजस्थान में डेबॉक कंपनी के ठिकानों पर ED के छापे, लग्जरी गाड़ियां मिलीं

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शुक्रवार सुबह जयपुर में डेबॉक कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह रेड शेयर घोटाले को लेकर जयपुर, टोंक, देवली सहित कई ठिकानों पर चल रही है। जानकारी के मुताबिक डेबॉक कंपनी पर फेक कंपनी और डमी डॉयरेक्टर बनाकर बड़े पैमाने पर वित्तीय फर्जीवाड़ा करने के आरोप हैं।

ED के सूत्रों के मुताबिक डेबॉक कंपनी के लोगों ने फर्जी कंपनी और फर्जी डायरेक्टर बनाए। उसे शेयर मार्केट में लिस्ट किया और छह महीने में उस कंपनी के भाव 8 रुपए से 153 रुपए पहुंच गए।

कंपनी की ओर से बड़े पैमाने पर वित्तीय फर्जीवाड़ा करने की शिकायत मिली थी। रेड के दौरान कुछ ठिकानों से लग्जरी गाड़ियां भी मिली हैं। रेड डेबॉक इंडस्ट्रीज कंपनी के मालिक मुकेश मनवीर सिंह व फर्जीवाड़े से जुड़े लोगों के ठिकानों पर मारी गई है।

ईडी की एक टीम ने जयपुर के वैशाली नगर स्थित लोहिया कॉलोनी में मुकेश मनवीर सिंह के घर और ऑफिस पर सर्च किया। इसके साथ ही टोंक व देवली सहित अन्य जगहों पर भी ईडी ने छापेमारी की। छापे की कार्रवाई में एक दर्जन से अधिक लग्जरी गाड़ियों का स्टॉक मिला है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास