Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में परिचित ने किया विवाहिता से रेप:अकेला पाकर की जबरदस्ती, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल

जयपुर में परिचित ने किया विवाहिता से रेप:अकेला पाकर की जबरदस्ती, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल

जयपुर में परिचित युवक के विवाहिता से रेप करने का मामला सामने आया है। मिलने पर अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर धमकाने लगा। सांगानेर थाने में पीड़ित विवाहिता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (सांगानेर) श्रीनिवास जांगिड़ कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- सांगानेर की रहने वाली पीड़ित विवाहिता के पति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत है। आरोप है कि मई-2025 में काम के चलते आरोपी परिचित से उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपी परिचित ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया।

अपने मोबाइल में आरोपी ने विवाहिता का अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने अपने पति को आपबीती सुनाई। आरोपी परिचित की करतूत का पता चलने पर पीड़िता के पति ने सांगानेर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने रेप और आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक