Poola Jada
Home » राजस्थान » सीकर में SBI का ATM उखाड़कर ले गए चोर:CCTV में अंदर आते नजर आए, फिर गार्ड को बंधकर बनाकर कैमरे का तार काटा

सीकर में SBI का ATM उखाड़कर ले गए चोर:CCTV में अंदर आते नजर आए, फिर गार्ड को बंधकर बनाकर कैमरे का तार काटा

सीकर के अजीतगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम को देर रात बदमाश उखाड़कर ले गए। गाड़ी में आए करीब 6 बदमाशों ने सबसे पहले एटीएम के गार्ड से मारपीट कर बंधकर बनाया। उसके बाद सीसीटीवी कैमरा का कनेक्शन काट दिया। ATM में कितने रुपए थे, इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

ATM चौमू सड़क मार्ग पर सरकारी स्कूल के पास स्थित है। वारदात को रात करीब दो से ढाई के बीच अंजाम दिया गया था। पुलिस ने घटना स्थल का मौका-मुआयना कर आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम जगह-जगह तलाश कर रही हैं।

गाड़ी में सवार होकर आए थे बदमाश

ATM लूट की वारदात करने वाले 6 बदमाश थे। ATM को उखाड़कर ले जाने के लिए अपने साथ गाड़ी भी लेकर आए थे। बदमाशों ने अपने मुंह पर सफेद कपड़ा बांध रखा था। एक सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें एक-एक कर नकाबपोश बदमाश ATM के अंदर आते दिख रहे है।

इसके बाद गार्ड गजेंद्र सिंह को रस्सी से बांध देते है। बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे के कनेक्शन भी काट दिए थे। इस कारण ATM को उखाड़कर लेकर जाने की वारदात कैद नहीं हो पाई। ATM के अंदर कितने रुपए थे। ये भी अभी सामने नहीं आया है।

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में दहशत

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर डर का माहौल है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोरों ने प्लानिंग कर पूरी घटना को अंजाम दिया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक