Home » राजस्थान » बेनीवाल को खाली करना होगा सरकारी बंगला:बेदखली के आदेश, बुधवार को काटा था बिजली कनेक्शन

बेनीवाल को खाली करना होगा सरकारी बंगला:बेदखली के आदेश, बुधवार को काटा था बिजली कनेक्शन

नागौर सांसद सांसद हनुमान बेनीवाल को सरकारी आवास खाली करने के लिए संपदा अधिकारी एंव अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) ने गुरुवार को उन्हें बेदखली नोटिस जारी किया है।

हनुमान बेनीवाल के भाई नारायण बेनीवाल और पूर्व विधायक पुखराज गर्ग को भी सरकारी आवास खाली नहीं करने पर बेदखली का नोटिस जारी किया गया है। आदेश के अनुसार इन्हें 11 जुलाई तक घर खाली करना होगा।

विधायक नहीं होने के बावजूद निवास खाली नहीं किया

जानकारी के अनुसार PWD विभाग ने पूर्व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ एक परिवाद दायर किया था। जिसमें बताया गया कि ज्योति नगर और जालूपुरा स्थित सरकारी आवासों को लेकर विधायक नहीं होने पर भी जनप्रतिनिधियों ने आवासों को खाली नहीं किया है और उन पर अभी तक जनप्रतिनिधियों का ही कब्जा है।

बुधवार को नागौर आवास से काटा था बिजली कनेक्शन

हनुमान बेनीवाल के नागौर स्थित निवास बिल बकाया होने के पर बुधवार को बिजली कनेक्शन काट दिया गया। उनके निवास पर ही RLP का कार्यालय है। यह मकान हनुमान बेनीवाल के भाई प्रेमसुख बेनीवाल के नाम पर है। इस मकान के बिजली कनेक्शन का करीब 11 लाख से ज्यादा का बकाया चल रहा था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास