Home » राजस्थान » अजमेर में पति के दोस्त ने विधवा से किया रेप:चाकू की नोक पर वारदात; बिजनेस के नाम पर 10 लाख रुपए हड़पे

अजमेर में पति के दोस्त ने विधवा से किया रेप:चाकू की नोक पर वारदात; बिजनेस के नाम पर 10 लाख रुपए हड़पे

अजमेर में एक विवाहिता से चाकू की नोक पर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने पति के दोस्त पर रेप करने और व्यवसाय के नाम पर 10 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से क्रिश्चियन गंज थाने में इसकी शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार एक पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि उसके पति की 2024 में मृत्यु हो चुकी थी। मृत्यु के बाद से पति के दोस्त के द्वारा मदद की गई। लगातार व घर पर भी आता-जाता रहता था। कुछ समय बाद पति के व्यवसाय को आगे बढ़ाने का आश्वासन भी दिया था।

नशे में अभद्र व्यवहार करता था
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी के विश्वास में आ गई। अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए उसने अपने पति के दोस्त को मार्च 2024-2025 तक करीब 10 लाख रुपए व्यवसाय के लिए दिए थे। लेकिन उसके द्वारा पति के व्यवसाय को आगे नहीं बढ़ाया गया। आरोपी घर जाकर शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करता था।

चाकू के नोक पर जबरदस्ती रेप किया
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे समय पहले आरोपी के द्वारा घर में अकेला होने का फायदा उठाकर चाकू के नोक पर जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। लगातार आरोपों से पैसे मांगे लेकिन पैसे भी नहीं दिए गए। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक