Home » राजस्थान » अजमेर के कांच मंदिर में चोरी की वारदात,VIDEO:भगवान की मूर्ति से चांदी का छत्र चुराया, पुजारी आरती करने पहुंचे तब वह खुलासा

अजमेर के कांच मंदिर में चोरी की वारदात,VIDEO:भगवान की मूर्ति से चांदी का छत्र चुराया, पुजारी आरती करने पहुंचे तब वह खुलासा

अजमेर के अजय नगर स्थित कांच वाले मंदिर से चांदी का छत्र चोरी करने का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी जब आरती करने के लिए पहुंचे तो छत्र गायब मिला। मामले की सूचना मिलने पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुजारी की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पुजारी चक्रेश चंद जोशी ने बताया कि अजय नगर में कांच के मंदिर के नाम से प्रसिद्ध मंदिर है। जो की भोलेश्वर मंदिर अजय नगर के नाम से है। शाम के समय एक चोर मंदिर में घुसा और भगवान की मूर्ति के ऊपर से चांदी का छत्र चोरी कर लिया।

एक चोर मंदिर के बाहर रैकी कर रहा था। 400 ग्राम का चांदी का छात्र था। सूचना मिलने पर स्थानीय पार्षद के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की शिकायत रामगंज थाने में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CCTV में वारदात हुई कैद

मंदिर में लगे सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद हुई है। इसमें एक चोर मंदिर में घुसकर चांदी का छत्र चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। रामगंज थाना पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक