Home » राजस्थान » बीकानेर में एससी एसटी न्यायालय का विशिष्ट लोक अभियोजक 500/- रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

बीकानेर में एससी एसटी न्यायालय का विशिष्ट लोक अभियोजक 500/- रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

जयपुर, 15.07.2025, मंगलवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी बीकानेर एसयू इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी श्री जगदीश कुमार पुत्र जियाराम हाल विशिष्ट लोक अभियोजक एससी/एसटी न्यायालय बीकानेर को 500/- रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी बीकानेर एसयू को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के मुकदमें में ट्रायल के दौरान गवाह के सही बयान करवाने की एवज में आरोपी श्री जगदीश कुमार विशिष्ट लोक अभियोजक ने 1000/- रूपये रिश्वत की मांग कर 500/- रूपये पूर्व में सत्यापन के दौरान प्राप्त करना व आज दिनांक 15.07.2025 को परिवादी से मांग के अनुसरण में 500/- रूपये रिश्वत के प्राप्त किये।

जिस पर श्री राजेश सिंह उप महानिरीक्षक पुलिस तृतीय, के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी बीकानेर एसयू के श्री आशीष कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज श्री इन्द्र कुमार, पुलिस निरीक्षक मय टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री जगदीश कुमार, हाल विशिष्ट लोक अभियोजक एससी/एसटी न्यायालय बीकानेर को 500/- रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जोधपुर में लाखों रुपए की अवैध शराब पकड़ी:चाइना क्ले की आड़ में गुजरात तक तस्करी, नाकाबंदी कर रुकवाया ट्रक, 550 कार्टन जब्त

जोधपुर में पुलिस ने नेशनल हाईवे-62 पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली तो चाइना क्ले की