Poola Jada
Home » राजस्थान » मदन राठौड़ बोले-कांग्रेस के पाप धोने में समय लग रहा:गहलोत कभी सोचते नहीं हैं कि उनकी कांग्रेस सिमटकर रह गई है

मदन राठौड़ बोले-कांग्रेस के पाप धोने में समय लग रहा:गहलोत कभी सोचते नहीं हैं कि उनकी कांग्रेस सिमटकर रह गई है

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा- अभी तो हमें तो कांग्रेस के पाप धोने में समय लग रहा है। गहलोत सरकार ने जो पाप किए थे, यानि ऐसी-ऐसी अव्यवस्थित पंचायतें बना दी, अव्यवस्थित वार्ड्स बना दिए थे।

एक पंचायत में 500 की आबादी रखी और एक पंचायत में 11 हजार की आबादी थी। कहीं पर 250 का वार्ड बना दिया तो कहीं 8 हजार का वार्ड बना दिया। उनको व्यवस्थित करने में हमें समय लग रहा हैं।

हमारा मानना है कि सभी को समान अवसर मिलना चाहिए। किसी को व्यक्तिगत लाभ नही दिया जाना चाहिए। लेकिन उन्होंने ऐसा ही किया था। जिसमे हम सुधार कर रहे हैं। उसमें समय लग रहा हैं, बाकी तो हम कभी के चुनाव करा चुके होते।

कांग्रेस सिमटकर रह गई है
दरअसल, प्रदेश में करीब 7 हजार पंचायतों और 55 नगर निकायों का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी अभी तक चुनाव घोषित नहीं हुए हैं। ऐसे में गहलोत सहित विपक्ष सरकार पर हार के डर से पंचायत और निकाय चुनाव समय पर नहीं करवाने का आरोप लगा रहा हैं।

इसका जवाब देते हुए मदन राठौड़ ने कहा- अशोक गहलोत कभी सोचते नही है कि उनकी कांग्रेस सिमटकर रह गई हैं। अभी तक पंचायत और निकायों के जितने भी उप चुनाव हुए है। उनमें कांग्रेस केवल चार सीटों पर सिमट कर रह गई। 36 में से 29 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की हैं।

वहीं विधानसभा चुनावों में से भी कांग्रेस ने केवल एक सीट जीती थी। वहीं बीजेपी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बावजूद यह लोग हम पर आरोप लगाते है कि हम हार के डर से चुनाव नहीं करवा रहे हैं।

कुर्सी का नहीं, स्थान का महत्व होता है
मदन राठौड़ ने विधायक बालमुकुंदाचार्य का बचाव करते हुए कहा कि वे कुर्सी को उसके स्थान से हटाकर उस पर बैठे थे। वैसे भी महत्व कुर्सी का नहीं, जगह का होता हैं। लेकिन कांग्रेस के पास कोई काम नहीं हैं। वे छोटी-छोटी बातों को लेकर आलोचना शुरू कर देती हैं।

कांग्रेस को पॉजिटिव दिशा में काम करना चाहिए। हमेशा नेगेटिव नहीं खोजना चाहिए। बता दें कि है कि विधायक बालमुकुंदाचार्य सोमवार को रामगंज थाने में गए थे। वे वहां एसएचओ की कुर्सी पर बैठ गए थे। जिसे कांग्रेस ने खाकी का अपमान बताकर मुद्दा बनाया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

‘सीनियर रेजिडेंट कोर्स’ के लिए 46 डॉक्टर्स को करें रिलीव:सिलेक्शन के बावजूद कार्यमुक्त नहीं करने पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को झटका देते हुए 46 मेडिकल ऑफिसर्स को ‘सीनियर रेजिडेंट