Home » राजस्थान » अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत एक गंभीर घायल

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत एक गंभीर घायल

धौलपुर: धौलपुर जिले के  कोलारी थाना इलाके  के सिंघोरा का पूरा गांव के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाईक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां एक गंभीर घायल ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी है मृतक के परिजनों ने बताया कि महेश पुत्र हरिसिंह  निवासी सिंघोरा का पूरा आज अपने गांव से अपनी भतीजी प्रियंका को मोटरसाइकिल पर बिठाकर स्कूल से अपने गांव ला रहा था तभी गांव के पास ही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. जिससे महेश की मौके पर ही मौत हो गई.

इस दुर्घटना में एक अन्य युवक जो पास में खड़ा था वह घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है घायल  युवक के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस ने मृतक के शव को जिला चिकित्सालय  की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है. जहां परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)