Home » राजस्थान » धार्मिक यात्रा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रक में घुसी, दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत; 18 घायल

धार्मिक यात्रा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रक में घुसी, दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत; 18 घायल

प्रतापगढ़: राजस्थान के प्रतापगढ़ में शनिवार सुबह यात्रियों से भरी निजी बस खड़े ट्रोले से टकरा गई. इस हादसे में चाल लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया. कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव और SP अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे.

मिली जानकारी के अनुसार पीपलखूंट के लांबार डाबरा से श्रद्धालु सांवरिया जी शनि महाराज के जा रहे थे. सभी मृतक लांबा डाबरा गांव के ही रहने वाले हैं. हादसा राष्ट्रीय-56 पर झरणीया कचोटिया के बीच हुआ है. इस दौरान तीन लोगों की घटनास्थल पर तो एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे के बाद पूरा प्रशासनिक हमला घटना की जांच पड़ताल में लगा हुआ है.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान