Home » राजस्थान » CM अशोक गहलोत बोले- कर्नल केसरीसिंह को RPSC मेंबर बनाना मेरी गलती, आर्मी में रह चुके व्यक्ति को संयमित बयान देने चाहिए

CM अशोक गहलोत बोले- कर्नल केसरीसिंह को RPSC मेंबर बनाना मेरी गलती, आर्मी में रह चुके व्यक्ति को संयमित बयान देने चाहिए

जयपुर: आरपीएससी के सदस्य बनाए गए कर्नल केसरी सिंह के पुराने बयानों के वीडियो वायरल होने के बाद आ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया. वायरल वीडियो में कुछ जातियों के खिलाफ कर्नल केसरी सिंह के वायरल हुए वीडियो के चलते अब जाट समाज और अन्य समाज उनका विरोध भी कर रहा है.

ऐसे में लगातार बढ़ रहे विरोध प्रदर्शन के चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस वॉर रूम के बाहर मीडिया से बातचीत में कर्नल केसरी सिंह की नियुक्ति को लेकर अफसोस जताते हुए यहां तक कह दिया कि यह गलती मुझसे हुई जो आर्मी बैकग्राउंड के व्यक्ति को लेने और मकराना से हमारे खिलाफ कोई कांग्रेस से टिकट मांगने वाला चुनाव नहीं लड़े इस लालच में हो गयी.

आर्मी का व्यक्ति इस तरह जाति के हिसाब से बात करें, तो उसे संयम रखना चाहिए:
सीएम गहलोत ने कहा कि अब हम उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनसे मुलाकात भी नहीं हो पा रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोई व्यक्ति आर्मी में 22 साल सर्विस करने वाला हो, तो यही लगता है कि वह देश प्रेम और देश के लिए मर मिटने के लिए तैयार रहता है, उसके लिए जाति, धर्म, वर्ग सब पीछे रह जाते हैं. अगर रिटायरमेंट के बाद कोई आर्मी का व्यक्ति इस तरह जाति के हिसाब से बात करें, तो उसे संयम रखना चाहिए, ऐसा व्यक्ति स्वीकार्य नहीं हो सकता इसकी हम निंदा भी करते हैं.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक