Home » राजस्थान » हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने किया हिंगोनिया गोशाला का औचक निरीक्षण

हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने किया हिंगोनिया गोशाला का औचक निरीक्षण

जयपुर। हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने मंगलवार को हिंगोनिया गोशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त निधि पटेल ने गोशाला में गायों के सार सम्भाल की व्यवस्थाएं देखी और
गोशाला प्रबंधन के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान निगम आयुक्त ने
गोशाला में बैटर मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि गोशाला में बीमार गायों को अलग से रखा जाएं और लगातार मॉनिटरिंग की जाएं। इसके साथ ही गायों को गोचर क्षेत्र में भ्रमण कराएं, जिससे उनका स्वास्थ्य सही हो। एक साथ भीड़ में नहीं रखें
बाड़ों में सीमित संख्या में बीमार गायों को रखें। इनमें भी यदि कोई गाय गंभीर बीमार है तो उसे भी अलग से रखें। गायों को चरने के लिए अच्छा स्पेस दें,
हल्के कुपोषण के स्तर पर ही पहचानें गाय को फिर उच्च प्रोटीन चारा देना है।
शहर से लाई जाने वाली गायों को भी सुव्यवस्थित रखे।
मेन गेट पर कैमरे से निगरानी की जाएं, साथ ही एंट्री के समय एक ही गेट हो खोला जाएं। वहीं निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने
गायों की गिनती के लिए नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गोशाला के ट्रस्टियों से कहा कि
वे अन्य सुव्यवस्थित गोशालाओं का रिसर्च कर वहां की तकनीक का उपयोग करें।
गोशाला ने तैनात पशु चिकित्सक से भी फीडबैक लिया और कहा कि बीमार गायों को मरने से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। इस दौरान
हेरिटेज निगम उपायुक्त पशु प्रबंधन सीमा शर्मा और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश शर्मा मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय