Home » राजस्थान » हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने किया किशनपोल जोन का औचक निरीक्षण

हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने किया किशनपोल जोन का औचक निरीक्षण

नगर निगम हेरिटेज की आयुक्त डॉ. निधि पटेल एक बार फिर एक्शन मोड में नज़र आईं। निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने मंगलवार को किशनपोल जोन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निगम आयुक्त ने जोन में लंबित शिकायतों को लेकर नाराज़गी जताई और तुरंत निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं आयुक्त निधि पटेल ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष का भी जायज़ा लिया, जहां तैनात कर्मचारियों से शिकायतों के रिस्पॉन्स टाइम पर फीडबैक लिया गया। आयुक्त ने साफ कहा “बरसात से पहले तैयारी और शिकायत पर तत्काल कार्रवाई जरूरी है। रिस्पॉन्स टाइम बिगड़ना नहीं चाहिए। इस दौरान निगम आयुक्त ने जोन कार्यालय में हेल्प डेस्क का भी उद्घाटन किया। इस दौरान निगम आयुक्त ने आमजन की मदद के लिए त्वरित कार्य करने और समस्या का समाधान करने के निर्देश भी दिए।

अवैध निर्माण पर करें सख्ती, शिकायत मिलने पर जोन उपायुक्त होंगे जिम्मेदार

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण पर भी सख्त रुख अपनाया गया। सीज की गई साइट्स की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें, जोन क्षेत्र में अवैध निर्माण होता पाया गया तो उपायुक्त की जिम्मेदारी होगी। वहीं, जर्जर इमारतों को लेकर भी आयुक्त गंभीर दिखीं। उन्होंने भवन मालिकों को तुरंत मरम्मत कराने के निर्देश दिए, और कहा कि जो इमारतें पूरी तरह जर्जर हैं, उन्हें सुरक्षा के साथ ध्वस्त किया जाए ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र पर की आमजन से अपील

आयुक्त निधि पटेल ने मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र का दौरा करते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा की पुरानी किताबें और वस्तुएं किसी की ज़िंदगी का सहारा हो सकती हैं। इसलिए अनुपयोगी सामग्री मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में जमा करवाएं। साथ ही जोन उपायुक्त दिलीप भंभानी को निर्देश दिए कि ये सामग्री ज़रूरतमंदों तक समय पर और व्यवस्थित रूप से पहुंचाई जाए।

छोटी चौपड़ पर जर्जर भवन की निगरानी कर कराई मरम्मत

वहीं किशनपोल जोन इलाके में छोटी चौपड़ स्थित डाइफ्रूट मार्केट में एक जर्जर भवन मालिक को नोटिस देकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। जोन उपायुक्त दिलीप भंभानी ने बताया कि हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल के निर्देश पर जोन की टीम ने क्षेत्र में दौरा कर जर्जर भवनों को चिह्नित किया है। इस दौरान छोटी चौपड़ पर ड्रायफ्रूट मार्केट वाली गली में एक भवन जजर्र अवस्था में मिला। इस पर भवन मालिक को तुरंत नोटिस देकर 24 घंटे में मरम्मत के निर्देश दिया। और निगम अधिकारियों की निगरानी में कार्य शुरू कराया। हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने बताया कि हेरिटेज निगम के सभी जोन उपायुक्त और इंजीनियरिंग विंग को निर्देश दिए है कि निगम क्षेत्र में जर्जर भवनों को चिह्नित कर मुख्यालय में रिपोर्ट सौंपे और भवन मालिक से तुरंत मरम्मत कार्य कराएं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय