Home » राजस्थान » जयपुर में परिचित ने किया महिला से रेप:मिलने के बहाने आया घर, विरोध करने पर दी धमकी

जयपुर में परिचित ने किया महिला से रेप:मिलने के बहाने आया घर, विरोध करने पर दी धमकी

जयपुर में एक परिचित युवक के महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने घर आने पर आरोपी परिचित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारने की धमकी दी। जयसिंहपुरा खोर थाने में पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच एसआई राजेश कुमार कर रहे है।

पुलिस ने बताया- जयसिंहपुरा खोर की रहने वाली 35 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि एक ही गांव के होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। करीब 2 महीने पहले आरोपी परिचित मिलने के बहाने उसके घर आया।

घर में परिजनों की गैरमौजूदगी के दौरान अकेला पाकर आरोपी ने उसे साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर मारने की धमकी देकर रेप किया। इसके बाद डरा-धमकाकर ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित महिला ने आरोपी परिचित के खिलाफ जयसिंहपुरा खोर थाने में FIR दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय