Home » राजस्थान » जयपुर में सड़क के बिजली-पोल में करंट, युवक की मौत:पुलिस को बारिश के पानी में बहता हुआ मिला, RAS की तैयारी कर रहा था

जयपुर में सड़क के बिजली-पोल में करंट, युवक की मौत:पुलिस को बारिश के पानी में बहता हुआ मिला, RAS की तैयारी कर रहा था

जयपुर के पॉश इलाके में बिजली के खंभे के करंट से एक छात्र की मौत हो गई। युवक राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की तैयारी कर रहा था। घटना सोमवार (28 जुलाई) शाम को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान की है।

बजाज नगर में हुए हादसे का सीसीटीवी आज सामने आया है। इसमें युवक करंट के बाद बारिश से भरे पानी में गिरते नजर आ रहा है। पुलिस के अनुसार युवक पेट्रोलिंग टीम को पानी में बहते हुए मिला था।

सबसे पहले देखिए- हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें…

कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था

SHO (बजाज नगर) पूनम कुमारी ने बताया- हादसे में विकास विश्नोई (23) निवासी राजीव नगर सांचौर की मौत हुई है। वह कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था।

शाम करीब 7 बजे तेज बरसात के दौरान केंद्रीय विद्यालय-1 के सामने स्ट्रीट लाइट के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया।

बारिश के दौरान जब वह गश्त पर थी तभी उसे पानी में बहता देखा। उसे पुलिस की गाड़ी से जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया। तब तक सांसें चल रही थीं। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोबाइल पर दोस्त के कॉल से पहचान

विकास का मोबाइल चालू था। उस पर एक कॉल आया तब पहचान हुई। फोन करने वाला बाड़मेर निवासी उदयराज सिंह था। उसने खुद को विकास का दोस्त बताया।

उदयराज ने ही परिजनों के नंबर दिए। फोन पर उन्हें हादसे की सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज में देखने पर पता चला कि वह लाइट के पोल के पास खड़ा था, तभी वहां से पानी में गिर गया।

परिजनों का आरोप- घटना स्थल पर खुले पड़े हैं तार

मृतक के मामा कैलाश विश्नोई और चाचा प्रकाश विश्नोई मंगलवार को जयपुर पहुंचे। उन्होंने पोल के करंट से मौत होने का आरोप लगाया। कैलाश विश्नोई ने बताया कि विकास पिछले 5 साल से जयपुर में रह रहा था।

उसने इसी माह बीएड किया था और आरएएस की तैयारी कर रहा था। वह परिचित विष्णु सारस्वत के सरकारी क्वार्टर में बजाज नगर थाने के पीछे रह रहा था।

उन्होंने बताया कि उसके पैर में चोट का निशान मिला है, जो करंट का लग रहा है। घटना स्थल पर बिजली के तार भी पड़े मिले हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय