Home » राजस्थान » नवरात्रि में माता वैष्णो देवी होगी घट स्थापना

नवरात्रि में माता वैष्णो देवी होगी घट स्थापना

जयपुर(सुनील शर्मा) माता वैष्णो देवी मंदिर पंचवटी सर्किल राजापार्क में दिनांक 15.10.2023 रविवार को नवरात्रा के अवसर पर मन्दिर में सुबह विधिवत पूजा पाठ के साथ घट स्थापना 6:30 की जाएगी।

अध्यक्ष सुभाष भाटिया ने बताया कि माता जी को प्रसाद का भोग लगाकर सुबह 8:15 बजे महाआरती के साथ पट दर्शनार्थ खोलें जाएंगे।
नवरात्रों में मंदिर खुलने का समय सुबह 6:30 बजे से 12 बजे तक
और शाम 5.30 बजे से 10 बजे तक होगा ।इस दौरान मंदिर में आरती का समय सुबह 6:30 बजे संध्या आरती 7:00 बजे,शयन आरती रात्रि 9:30 बजे होगी।
सचिव कमलेश आसुदानी ने बताया कि नवरात्रों के दौरान माता जी का हर घंटे में आकर्षक श्रृंगार नवीन पोशाक के साथ किया जाएगा एवं साथ ही मंदिर परिसर में स्थित पवन पुत्र वीर हनुमान जी की प्रतिमा का भी आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।पूरे मंदिर परिसर को विशेष ऋतु पुष्पों,बंदरवाल व रंग बिरंगी झालरों एवं विशेष विद्युत सज्जा से सजाया गया है।
इन नवरात्रों के दौरानसुबह शाम मंदिर परिसर में माता जी को हलवा,चना व पुड़ी प्रसाद का भोग लगाकर लगभग 5000 दोना प्रसादी भक्तों में वितरित की जाएगी।साथ ही माता जी के समक्ष दुर्गासप्तशती के पाठ एवम् हनुमान जी के समक्ष श्रीरामचरित मानस का पाठ विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा किया जाएगा।
समिति के उपाध्यक्ष श्याम आहूजा ने बताया कि नवरात्रों में करीब 20000 भक्त रोज दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक