Home » राजस्थान » जयपुर में 14 साल की लड़की से रेप:पीने के लिए पानी लेने गई थी, पीछा करते हुए आया पड़ोसी

जयपुर में 14 साल की लड़की से रेप:पीने के लिए पानी लेने गई थी, पीछा करते हुए आया पड़ोसी

जयपुर में 14 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। वह पीने का पानी लेने निर्माणाधीन बिल्डिंग में गई थी। पीछा करते आए आरोपी पड़ोसी ने डरा-धमकाकर नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। मुहाना थाने में पीड़ित नाबालिग लड़की के पिता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (मुहाना) गुर भुपेंद्र कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- मुहाना के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी 14 साल की बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले लड़के ने रेप किया है। आरोप है कि 28 जुलाई की रात परिवार के सभी मेंबर घर पर ही थे। रात करीब 8 बजे नाबालिग बेटी पीने का पानी लेने के लिए पास ही निर्माणाधीन बिल्डिंग में गई थी। इस दौरान पीछा करते हुए आरोपी पड़ोसी भी वहां पहुंच गया। नाबालिग लड़की को अकेला पाकर आरोपी ने जबरदस्ती की।

विरोध करने पर डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी नाबालिग पीड़िता ने घर आकर परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोपी पड़ोसी की करतूत का पता चलने पर परिजनों ने मुहाना थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ मेडिकल करवाया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय