Home » राजस्थान » ई-रिक्शा को पेट्रोल डालकर जलाया:ढाबे के पास खड़ा था, युवक ने चालक से मारपीट की

ई-रिक्शा को पेट्रोल डालकर जलाया:ढाबे के पास खड़ा था, युवक ने चालक से मारपीट की

अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा में आग लगाने का मामला सामने आया है। आग लगाने वाला शराब के नशे में था और जबरदस्ती रिक्शा में बैठकर रेलवे म्यूजियम के पास ले कर आया था। यहां रिक्शा चालक के साथ मारपीट भी की गई।

पहले देखिए, घटना से जुडी तस्वीरें….

अलवर गेट थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा में आग लगाने का मामला सामने आया है।
अलवर गेट थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा में आग लगाने का मामला सामने आया है।
स्थानीय लोगों की ओर से तुरंत आग पर काबू पाया गया।
स्थानीय लोगों की ओर से तुरंत आग पर काबू पाया गया।
सूचना मिलने पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सूचना मिलने पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

ई-रिक्शा चालक प्रेम कुमार ने बताया- वह नगरा के पास एक परिचित के ढाबे पर खड़ा था। ढाबे पर परिचित का भांजा बाबला भी था। उसे रिक्शा में आगे बैठा लिया था। तभी आरोपी शराबी युवक वहां आया और उसके ई-रिक्शा में बैठ गया। उसने अलवर गेट स्थित रेलवे म्यूजियम के पास बने रेस्टोरेंट पर जाने की बात कही, शराब के नशे में वह गाली-गलौज करने लगा।

प्रेम कुमार ने बताया कि अचानक उसने मारपीट भी शुरू कर दी और रिक्शा की चाबी छीन ली। खुद रिक्शा चलाकर रेलवे म्यूजियम के पास तक लाया। यहां भी बदतमीजी की और कहा कि रिक्शा को जला दूंगा। वह कहीं से एक बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आया और रिक्शा में आग लगा दी। किसी तरह आग को बुझाया और पुलिस थाने जाकर घटना की जानकारी दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि देर रात तक पीड़ित ने लिखित में शिकायत नहीं दी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

‘सीनियर रेजिडेंट कोर्स’ के लिए 46 डॉक्टर्स को करें रिलीव:सिलेक्शन के बावजूद कार्यमुक्त नहीं करने पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को झटका देते हुए 46 मेडिकल ऑफिसर्स को ‘सीनियर रेजिडेंट