Home » राजस्थान » चिकन रेट विवाद, चाचा-भतीजे की हत्या का 10वां आरोपी गिरफ्तार:दोस्ती और रुपयों के लालच में किया था सहयोग, 9 आरोपी पकड़े जा चुके

चिकन रेट विवाद, चाचा-भतीजे की हत्या का 10वां आरोपी गिरफ्तार:दोस्ती और रुपयों के लालच में किया था सहयोग, 9 आरोपी पकड़े जा चुके

अजमेर में चिकन रेट विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में चाचा-भतीजे की हत्या कर दी गई। हत्या के मामले में रामगंज थाना पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर 10वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी है। मामले में पहले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

रामगंज थाना प्रभारी डॉ. रविश सामरिया ने बताया- टीम ने कार्रवाई करते हुए आदर्श नगर बालूपुरा निवासी दीपक मेघवंशी (25) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके की फुटेज और अन्य गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद तलाश कर डिटेन किया। जिने पूछताछ में हमले में शामिल होना स्वीकार कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया- पूर्व में इस मामले में 9 आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 10वें आरोपी दीपक ने पूछताछ में बताया- उसने दोस्ती और रूपों के लालच में आकर वारदात को अंजाम दिया था।

मामले में पहले अहसान कुरैशी, यूनुस कुरैशी, इमरान कुरेशी, लियाकत कुरैशी, मोहम्मद शफीक, शाहनवाज अब्बासी, फखरुद्दीन मंसूरी, अशोक सहित लोकेश को गिरफ्तार किया था, जिन्हें आज के बाद जेल भेज दिया।

नामजद आरोपी की भी हुई थी हत्या, दो को किया था गिरफ्तार

चिकन के रेट को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद चाकू बाजी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें पहले पक्ष के दो लोगों की मौत हो गई थी। दोनों मृतकों के रिश्तेदारों की ओर से नामजद आरोपी गुलाम नसरुद्दीन की गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने बहन की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर मोहम्मद इस्माइल और शमीर खान को गिरफ्तार किया था। दोनों ने अपने रिश्तेदारों की मौत का बदला लेने के लिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास