Poola Jada
Home » राजस्थान » PWD इंजीनियर के घर मिले 1.60 करोड़ रुपए कैश:सीबीआई ने रिश्वत लेते पकड़ा, बिल पास करने की एवज में 3 प्रतिशत कमीशन लेता था

PWD इंजीनियर के घर मिले 1.60 करोड़ रुपए कैश:सीबीआई ने रिश्वत लेते पकड़ा, बिल पास करने की एवज में 3 प्रतिशत कमीशन लेता था

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यकारी अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को रिश्वत लेते अरेस्ट किया। एक्सईएन के दिल्ली और जयपुर स्थित घरों पर टीम ने तलाशी ली। टीम को 1.60 करोड़ रुपए कैश मिला। सीबीआई टीम एक्सईएन से पूछताछ कर रही है।

सीबीआई के अनुसार- गिरफ्तार एक्सईएन के खिलाफ 28 जुलाई को सीबीआई ऑफिस में मामला दर्ज हुआ था। शिकायत में बताया गया था कि एक्सईएन पेंडिंग बिलों के पेमेंट करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है। कुल बकाया बिल का तीन प्रतिशत कमीशन रिश्वत में मांगा रहा है। शिकायतकर्ता से पेंडिंग बिलों को मंजूरी देने के एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।

सीबीआई टीम की ओर से ट्रेप का जाल बिछाया गया। शिकायतकर्ता को रिश्वत के 30 हजार रुपए देकर भेजा गया। रिश्वत के 30 हजार रुपए लेते ही सीबीआई टीम ने आरोपी अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को पकड़ लिया।

प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट, बैंक अकाउंट्स में जमा रुपए भी मिले सीबीआई टीमों ने एक्सईएन के दिल्ली और जयपुर स्थित ठिकानों पर तलाशी ली। सर्च में कैश के अलावा, प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट मिले हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय