Home » राजस्थान » टावर के विरोध में सड़क पर लेटे पूर्व पार्षद:स्कूल के पास मोबाइल टावर लगाने का किया विरोध, स्थानीय निवासियों संग बैठे धरने पर

टावर के विरोध में सड़क पर लेटे पूर्व पार्षद:स्कूल के पास मोबाइल टावर लगाने का किया विरोध, स्थानीय निवासियों संग बैठे धरने पर

पाली में स्कूल के पास मोबाइल टावर लगाए जाने के विरोध में मोहल्लेवासियों ने पूर्व पार्षद के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर धरना देकर बैठ गए। इस दौरान पूर्व पार्षद तो सड़क पर लेट गए और बोले कि किसी भी सूरत में यहां मोबाइल टावर नहीं लगना चाहिए। इससे आस-पास के लोगों के सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

सड़क पर लेटे पूर्व पार्षद

मामला पाली शहर के वार्ड संख्या 51 शिव कॉलोनी का है। यहां एक स्कूल के पास मोबाइल टावर लगाया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व पार्षद मोहित सोलंकी, महामंत्री भाजपा गुमानसिंह रावत मौके पर पहुंचे जहां क्षेत्रवासियों ने उन्हें बताया कि मोहल्ले में स्कूल के पास मोबाइल टावर लग रहा है जो गलत है। उनका आरोप था कि टावर के कारण आस-पास के लोगों के हेल्थ पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

इस पर वे भी उनके साथ मौके पर धरने पर बैठ गए और पूर्व पार्षद तो सड़क पर लेट गए। इस दौरान क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास