Home » राजस्थान » बाइक पर बनवाए थे मादक पदार्थ ले जाने के बॉक्स:पुलिस ने तलाशी ली तो भेद खुला, डोडा-पोस्त की सप्लाई लेकर जा रहा 1 गिरफ्तार

बाइक पर बनवाए थे मादक पदार्थ ले जाने के बॉक्स:पुलिस ने तलाशी ली तो भेद खुला, डोडा-पोस्त की सप्लाई लेकर जा रहा 1 गिरफ्तार

पाली पुलिस ने अवैध रूप से डोडा-पोस्त परिवहन करने के मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 45 किलो 300 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया। जिसकी बाजार कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई जा रही है।

बाइक पर कट्टे में ले जा रहा था डोडा

SP पूजा अवाना ने बताया कि पाली के सदर थानाप्रभारी सहदेव चौधरी के नेतृत्व में टीम ने 29 जुलाई एनएच 162 पर पाली-देसूरी हाईवे पर कार्रवाई की। टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका। तलाशी ली तो उसके पास एक कट्‌टे में 45 किलो 300 ग्राम डोडा-पोस्त मिला। जिसको लेकर आरोपी को संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर उसके कब्जे से डोडा-पोस्त जब्त किया।

मोटरसाइकिल में बनवाए थे बॉक्स

मामले में जोधपुर जिले के रावलगढ़ बेलना (बालेसर) निवासी 24 साल के उगम सिंह पुत्र प्रभुसिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी यह डोडा-पोस्त कहां से लेकर आया और कहां लेकर जा रहे थे इसको लेकर पूछताछ की जाएगी। आरोपी ने बाइक के दोनों तरफ दो बॉक्स बना रखे थे। जिसमें छुपाकर डोडा-पोस्त की सप्लाई ले जा रहा था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय