Home » राजस्थान » जयपुर में पिस्टल लेकर घूम रहा बदमाश गिरफ्तार:तलाशी में देसी कट्टा भी मिला, करौली से देने आया था सप्लाई

जयपुर में पिस्टल लेकर घूम रहा बदमाश गिरफ्तार:तलाशी में देसी कट्टा भी मिला, करौली से देने आया था सप्लाई

जयपुर की सांगानेर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी में एक बदमाश को अरेस्ट किया है। पुलिस को आरोपी की तलाशी में एक देसी कट्टा और पिस्टल मिले है। वह करौली से हथियार की सप्लाई देने जयपुर आया था। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

डीसीपी (ईस्ट) संजीव नैन ने बताया- हथियार तस्करी में बदमाश रामराज उर्फ डालू गुर्जर (28) निवासी सदर करौली को अरेस्ट किया है। वह सांगानेर के गुलाब बिहार में रहकर हथियार तस्करी का काम करता है। SHO (सांगानेर) श्रीनिवास जांगिड़ को कॉन्स्टेबल राजेश ने सूचना मिली कि सांगानेर इलाके में एक लड़का अवैध हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने सूचना पर संदिग्ध को घेराबंदी कर धर-दबोचा।

तलाशी में उसके पास देसी कट्टा और पिस्टल मिली। पुलिस ने आरोपी रामराज उर्फ डालू गुर्जर को अरेस्ट कर उसके कब्जे से मिले अवैध हथियार को जब्त किया। पूछताछ में आरोपी रामराज उर्फ डालू ने बताया- वह हथियारों की तस्करी कर करौली से लेकर आया था। जयपुर में अवैध हथियार की सप्लाई लेकर पहुंचते ही पुलिस ने धर-दबोचा। करौली के सदर और कोतवाली थाने में उसके खिलाफ 9 से अधिक मुकदमे है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास