Home » राजस्थान » जयपुर में मिला 4 महीने का मानव भ्रूण:नाले के पास फेंका, पत्थर के ऊपर पड़ा मिला; माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

जयपुर में मिला 4 महीने का मानव भ्रूण:नाले के पास फेंका, पत्थर के ऊपर पड़ा मिला; माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

जयपुर में 4 महीने का मानव भ्रूण मिला है। मानव भ्रूण को गंदे नाले के पास फेंका गया था। जो एक बड़े पत्थर पर पड़ा मिला। चाकसू थाना पुलिस ने हॉस्पिटल में भ्रूण का पोस्टमॉर्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है।

हेड कॉन्स्टेबल जयसिंह ने बताया- नगर निगम चाकसू के ऑफिस के पास रविवार सुबह मानव भ्रूण पड़ा मिला। नाले के किनारे फेंका गया मानव भ्रूण एक बड़े पत्थर पर पड़ा था। भ्रूण मिलने का पता चलने पर लोगों की भीड़ इकट्टा हो गई। दोपहर करीब 11 बजे चाकसू थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका-मुआवना कर सबूत जुटाने के बाद भ्रूण को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए उसे हॉस्पिटल भिजवाया।

पुलिस का कहना है कि रात के अंधेरे में मानव भ्रूण को फेंका गया है। नाले में फेंकने की कोशिश के दौरान वह बाहर ही किनारे पर रह गया। भ्रूण करीब 4 महीने का है। मेल होना सामने आया है। पुलिस की ओर से वारदात स्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगाला जा रहा है। चाकसू थाने के एसआई राजेन्द्र सिंह की ओर से अनजान माता-पिता के खिलाफ FIR दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर