Home » राजस्थान » राजसमंद में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 युवतियां गिरफ्तार

राजसमंद में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 युवतियां गिरफ्तार

राजसमंद: राजसमंद जिले की केलवा थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो युवतियों को गिरफ्तार किया है. वहीं होटल पर साफ सफाई करने वाले नाबालिक बच्चे को भी पूछताछ के लिए लाया गया है, वही पुलिस ने इस मामले में होटल संचालक व मालिक को भी नामजद किया है.

कुंभलगढ़ सीओ शिव प्रकाश टेलर बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि केलवा आमेट रोड पर स्थित होटल हवेली में दो युवतियां देह व्यापार के लिए लाई गई है, जो कुछ देर बाद मौके से चली जाएंगी. इस पर पुलिस ने एक बोगस ग्राहक बनाकर भेजा. जिसका इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने होटल पर दबिश दी और दोनों युवतियों और एक दलाल को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस उपअधीक्षक ने बताया कि पिछले लंबे समय से होटल पर अनैतिक कार्य होने की सूचना मिल रही थी. इस पर आज कार्रवाई के दौरान होटल संचालक मौके पर नहीं मिला, लेकिन उसे भी नामजद किया है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines