Home » राजस्थान » सातवीं मंजिल से गिरा 12 साल का बच्चा, मौत:सीढ़ियों से फिसलकर नीचे आया, 10 महीने पहले उड़ीसा से कोटा आया था

सातवीं मंजिल से गिरा 12 साल का बच्चा, मौत:सीढ़ियों से फिसलकर नीचे आया, 10 महीने पहले उड़ीसा से कोटा आया था

कोटा में 12 साल के बच्चे की छत से गिरने पर मौत हो गई। बच्चा छत पर खेलते हुए पैर फिसला था। वह फिसलता हुआ सीढ़ियों पर आया और सीधे ग्राउंड फ्लोर पर गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे हॉस्पिटल लेकर गई लेकिन मौत हो गई। हादसा बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के कोरल पार्क इलाके का है।

बोरखेड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्र चौधरी ने बताया- हादसे में हर्षत प्रधान (12) की मौत हुई है। बच्चे की मां ने चंचल प्रधान पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए मना कर दिया। इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।

पैर फिसलने पर नीचे गिरा

हेड कॉन्स्टेबल ने बताया- रविवार रात 8 बजे हादसे की सूचना मिली थी। बच्चा अपार्टमेंट की छत पर खेल रहा था। इस दौरान पैर फिसला और सातवीं मंजिल की सीढ़ियों से गिरता हुआ नीचे आया। मौके पर पहुंचकर बच्चे को एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बच्चा 10 महीने पहले ही अपनी मां के साथ उड़ीसा से कोटा आया था। हर्षत की मां कोरल पार्क के श्री श्याम अपार्टमेंट में वार्डन का काम करती थी। बच्चा 6th क्लास में पढ़ाई करता था। उसकी एक छोटी बहन है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक