Home » राजस्थान » निजी स्कूल की बस से टकराई बाइक, एक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

निजी स्कूल की बस से टकराई बाइक, एक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

डीडवाना: खबर डीडवाना से है, जहां दूदोली गांव में आज सुबह एक स्कूल बस और बाइक में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

आपको बता दे कि हादसा आज सुबह उस वक्त हुआ, जब एक निजी स्कूल की एक स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. इसी दौरान दूदोली गांव में अचानक सामने से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई. जिससे बाइक सवार नंदकिशोर जाट की मौत हो गई. जबकि दूसरा युवक रमेश जांगिड़ गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद लोगों ने मृतक के मृतक और घायल को डीडवाना के राजकीय बांगड़ अस्पताल पहुंचाया

जहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, वहीं घायल को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में स्कूल बस में सवार बच्चे बाल बाल बच गए और उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ. सूचना पर डीडवाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines