डूंगरपुर: डूंगरपुर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर ट्रक ने क्रूजर को पीछे से टक्कर मार दी. मौके पर ही क्रूजर सवार 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. तो वहीं 9 से ज्यादा लोग घायल हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. साथ ही 2 घायलों को अहमदाबाद रैफर किया गया है. यह मामला डूंगरपुर के बिछीवाड़ा इलाके का है.
आपको बता दें कि बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर बॉर्डर के पास ट्रक के ब्रेक फेल हो गए जिससे उसने अपने आगे चल रही क्रूजर को टक्कर मार दी जिससे क्रूजर पलट गई और मौके पर ही 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 9 से ज्यादा लोग घायल हो गए.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 128






