Home » राजस्थान » मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में जेडीए ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में जेडीए ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही

जयपुर (सुनील शर्मा) जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-13 में निजी खातेदारी कृषि भूमि पर व्यावसायिक प्रयोजनार्थ निर्माणाधीन 09 वृहद अवैध गोदामों को प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णतःध्वस्त किया गया।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-13 के क्षेत्राधिकार दौलतपुरा से बगवाडा रोड़ जिला जयपुर में खसरा नं.383 निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें व्यवसायिक प्रयोजनार्थ निर्माणाधीन वृहद अवैध गोदामों का निर्माण किये जाने व अन्य अवैध निर्माण करने की सूचना प्राप्त होते ही नोटिस जारी कर प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा कुल 12 अवैध गोदामों में से निर्माणाधीन 07 वृहद अवैध गोदामों स्ट्रेक्चर,लोहे के एंगल इत्यादि को जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया। शेष रहे अवैध 05 गोदामों में सामान भरा हुआ है।जिन्हे विधिक नोटिस जारी कर खाली करने की हिदायत दी गई।

जेडीए द्वारा जोन-13 के क्षेत्राधिकार में दौलतपुरा से बगवाडा रोड़ पर 400 मीटर आगे जिला जयपुर में ही खसरा नं.457 निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें व्यवसायिक प्रयोजनार्थ निर्माणाधीन वृहद अवैध 02 गोदामों व अन्य अवैध निर्माण करने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया।उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय प्रवर्तन अधिकारी जोन-13,06,11 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक