Home » राजस्थान » 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर गैंगरेप, पड़ोसी युवकों पर लगा आरोप

19 वर्षीय युवती का अपहरण कर गैंगरेप, पड़ोसी युवकों पर लगा आरोप

धौलपुर: जिले के दिहौली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 19 वर्षीय  युवती का 10 अक्टूबर को अपहरण हो गया था. युवती को गांव के ही दो युवक अपहरण कर अपने साथ ले गए. अपहरण के 5 दिन बाद 15 अक्टूबर को युवती को धौलपुर बस स्टैंड पर छोड़कर दोनों आरोपी फरार हो गए.  जैसे तैसे घर पहुंची युवती ने अपने परिजनों को गैंगरेप की जानकारी दी.

जिसके बाद युवती के पिता ने थाने में दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया. थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में युवती के पिता ने बताया है कि 10 अक्टूबर को गांव के ही दो युवकों ने उसकी बेटी को रात के वक्त घर से बाहर बुला लिया. जिसके बाद दोनों युवक उसकी बेटी का अपहरण कर बाइक से उसे अपने साथ ले गए.  जहां बाइक सवार दोनों आरोपियों ने 5 दिन तक उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया: 
15 अक्टूबर को पीड़िता को धौलपुर बस स्टैंड पर छोड़कर दोनों आरोपी फरार हो गए जिसके बाद पीड़िता अपनी बुआ के घर पहुंच गई. जहां से पीड़िता के परिजन उसे अपने साथ लेकर लौटे. घटना को लेकर युवती के पिता द्वारा दर्ज कराए गए मामले के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है. थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि गैंगरेप का मामला दर्ज करने के बाद मामले की जांच सीओ  मनियां को दी गई है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक