Home » राजस्थान » पेड़ से फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या, 3 बच्चो के सिर से उठा मां का साया

पेड़ से फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या, 3 बच्चो के सिर से उठा मां का साया

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के डोल कुंजेला गांव में एक महिला ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इधर महिला की मौत के बाद उसके तीन बच्चो के सिर से मां का साया उठ गया है.

डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना पुलिस के अनुसार डोल कुंजेला निवासी 29 वर्षीय गणेशलाल पुत्र मोहनलाल रोत ने रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में बताया की वह अहमदाबाद में ड्राइविंग का काम करता है. बीती रात उसे घर से सुचना मिली की उसकी पत्नी तारा रोत ने घर के पास पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जिस पर आज सुबह घर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया. वहीं सुचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली.

जिसके बाद पुलिस ने शव को मौके से उठवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. जहां पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इधर महिला की मौत के बाद उसके तीन बच्चो के सिर से माँ का साया उठ गया है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान