जयपुर: विधायक शोभारानी कुशवाहा ने कांग्रेस ज्वॉइन की. शोभारानी कुशवाहा भाजपा से निष्कासित चल रही थी. धौलपुर से भाजपा के टिकट पर 2018 में विधायक बनी थी. आपको बता दें कि शोभा रानी कुशवाह धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से राजस्थान विधान सभा (एमएलए) की सदस्य हैं.
वे 2017 के उपचुनावों में धौलपुर निर्वाचन क्षेत्र से और 2018 के राजस्थान विधान सभा चुनावों में लगातार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनी गईं. उनके पति बनवारी लाल कुशवाह 2013 के विधानसभा चुनाव में धौलपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने थे. ये खुलासा होने के बाद कि उन्होंने राजस्थान विधानसभा से राज्यसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी, उन्हें भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 284






