Home » राजस्थान » महिला ने घर पर फंदा लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

महिला ने घर पर फंदा लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

धौलपुर: धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के सरकन खेड़ा गांव में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली महिला पति के काम पर जाने के बाद 2 महीने पहले ही ससुराल से मायके आई थी महिला द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया.

जहां परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. महिला का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे सदर थाने के हेड कांस्टेबल नरेश परमार ने बताया कि महिला के पिता ग्यासीराम ने सूचना दी थी कि उनकी बेटी रीना पत्नी  राकेश ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं होने के बाद शव को फांसी के फंदे से उतर कर अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा दिया. हेड कांस्टेबल ने बताया कि महिला की शादी 8 साल पूर्व उम्मेदीनगर के राकेश के साथ हुई थी जिसका पति नोएडा में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था. पति के काम करने के लिए बाहर जाने के बाद महिला 2 महीने पहले ही अपने मायके में आकर रहने लग गई थी.

महिला द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना ससुराल पक्ष के लोगों को भी दी गई मृतक महिला के पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष के आने के बाद पुलिस ने परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर ममला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों की सुपुर्द कर दिया है. पुलिस पूरे मामले में आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS