Home » राजस्थान » भीषण सड़क हादसा, दो अलग-अलग सड़क हादसे में 2 व्यक्ति गंभीर घायल

भीषण सड़क हादसा, दो अलग-अलग सड़क हादसे में 2 व्यक्ति गंभीर घायल

डीडवाना: डीडवाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो व्यक्ति घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार पहले सड़क हादसा मेगा हाइवे पर सिंघाना गांव के पास में हुआ जहां एक व्यक्ति लाडनू की तरफ जा रहा था इस दौरान अचानक मवेशी के सामने आ जाने से अपनी बाइक का संतुलन खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया.

जिसको तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय पहुंचाया और उसका प्राथमिक उपचार किया गया. वहीं दूसरा हादसा रामसाबास रोड की तरफ हुआ जहां एक व्यक्ति अपने घर की ओर जा रहा था इस दौरान मवेशी के सामने आ जाने से अपनी बाइक का संतुलन खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया.

हादसे की सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस के पायलट राकेश चौधरी को दी गई राकेश चौधरी तुरंत ईएमटी राकेश सैनी को लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों जगह से घायलों को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया और दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार जारी कराया.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

शिक्षामंत्री के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ IFWJ का मोर्चा, CM के नाम कलेक्टर को सौंपा पत्र

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर के कथित तुगलकी फरमान के विरोध में पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन